15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMDAlert 15 March: सुबह से ही शुरू हुआ अलर्ट पर अलर्ट, बार-बार दी जा रही अगले 3 घंटे में बारिश की चेतावनी

Weather update Rajasthan: सुबह से मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटे में बारिश की चेतावनी। राजस्थान के कई जिलों में यलो अलर्ट, बार-बार जारी हो रही बारिश की चेतावनी। मौसम ने बदला मिजाज, 18-19 मार्च को भी आधे राजस्थान में बारिश के आसार।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 15, 2026

rajasthan-rain-alert

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

Rain alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश् का अलर्ट शुरू हो गया है। इस चेतावनी में मौसम विभाग अगले तीन घंटे में बारिश की सूचना दे रहा है। 15 मार्च को आधे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं,खैरथल—तिजारा, कोटपुतली—बहरोड, सीकर, चूरू, हनुमानगढ व श्री गंगानगर में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पहले सात बजे तीन घंटे की बारिश का अलर्ट जारी किया। इसके बाद अब नौ बजे अगले तीन् घंटे में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ में बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद 11 बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत अगले तीन घंटे में अलवर व भरतपुर सहित आस—पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

18 व 19 मार्च को भी आधे राजस्थान में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने आगामी 18 व 19 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग