
बेटियों को नेतृत्व का अवसर, फोटो मेटा एआइ
Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर। बेटियों में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए पत्रिका समूह का अभियान 'बिटिया @वर्क' 20 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर इसकी थीम 'भविष्यवादी नवाचार और कार्यस्थल पर भविष्य का नेतृत्व' रखी गई है।
अभिभावकों से अपील है कि इस थीम के तहत बेटियों को कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों का समाधान सुझाने के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे जुड़े फोटो, वीडियो और अनुभव पत्रिका के साथ साझा कर सकेंगे। चयनित प्रविष्टियों को 21 मार्च को प्रकाशित किया जाएगा एवं शेष को पत्रिका डिजिटल और एफएम मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाएगा। इसमें भागीदारी करने वाली बेटियां गूगल फॉर्म से अपने इनोवेटिव आइडियाज शेयर कर सकेंगी।
शिक्षण संस्थानों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी विभागों, निजी व प्रशासनिक संस्थानों के साथ उद्योगपति, व्यवसायी व अन्य संस्थान प्रमुखों से आग्रह है कि 20 मार्च को अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को बेटियों को कार्यस्थल पर लाने की अनुमति दें ताकि वे इससे जुड़ी जिम्मेदारियों से परिचित हो सकें।
Updated on:
17 Mar 2026 06:14 am
Published on:
15 Mar 2026 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
