- 14 दिसम्बर : जेएलएन मार्ग पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास युवक रोहित सिंह अपनी पावर बाइक पर नियंत्रण खो बैठा था। जवाहर सर्किल से ओटीएस की तरफ सड़क पार करते दो लोगों को बचाने का उसने प्रयास किया लेकिन बाइक फिसल गई। रोहित 30 हजार रुपए कीमत का हेलमेट पहने हुए था, जिसका ऑटो लॉक नहीं खुला। ऐसे में मुंह-नाक से निकला खून फेफड़ों में जा जमा और उसकी मौत हो गई। हादसे में पुरानी बस्ती नाहरगढ़ रोड निवासी अखिलेश गंभीर घायल हो गया था, जिसकी बाद में एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।