जयपुर । अखिलेश की माँ अब भी दरवाजे की ओर टकटकी लगाए इस उम्मीद के साथ देखती है कि उनका बेटा जरूर आएगा। लेकिन न अखिलेश आता है न उसकी कोई आवाज आती है वह सदमे हैं और नींद में भी उसकी नाम लेकर बड़बड़ाती रहती हैं। 18 लाख की बाइक की चोट से अपनी जान गवां बैठा अखिलेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। यही कारण था कि परिवार सभी लोग से लाड-प्यार किया करते थे और प्यार से उसे गोलू और गोल्या नाम से पुकारते थे। अखिलेश घटना वाले दिन शादी में खाना खाने की बात कहकर घर से गया था और जल्दी लौट कर आने के लिए कहा था, लेकिन क्या पता था, कि वह लौटकर फिर कभी नहीं आएगा।