जयपुर . राजधानी सहित प्रदेश भर में सर्दी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पारा जमाव बिंदू तक पहुंच गया। फतेहपुर में तापमान -0.8 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे कम रहा, जबकि चूरू में 1.6 डिग्री तापमान रहा। सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड से जन-जीवन बेहाल हो गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात की तुलना में शनिवार रात का न्यूनतम तापमान एक साथ 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर पहुंच गया।