जयपुर। राजसमंद लाइव मर्डर के मुख्य आरोपित शंभू रैगर के समर्थन में रविवार को दोपहर तीन बजे कंवर नगर स्थित पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उसने शंभू के समर्थन आत्महत्या करने का प्रयास किया। हाथ में भगवा झंडा थामे यह व्यक्ति जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सीढिय़ां चढ़ता जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सुभाष चौक थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन पर टंकी पर चढ़े अंशुल से बातचीत की और उसे नीचे उतारा।