जयपुर । आमेर थाना इलाके स्थित सागर रोड पर प्राचीन अंबिकेश्वर महादेव मंदिर का छज्जा बॉलीवुड फिल्म धड़क की शूूटिंग के दौरान टूट गया। यह बात जब स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने विरोध प्रकट किया, लेकिन मामला उस समय और गरमा गया, जब लोगों मंदिर से कुछ दूरी पर यूनिट को अण्डे और मीट पकाते देख लिया। देखते ही देखते बात आग की तरह फैल गई और धरोहर बचाओ समिति के संरक्षक भरत शर्मा अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए शूटिंग रूकवा दी।