24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलयात्री ध्यान दें…ट्रैक दोहरीकरण के कारण 12 ट्रेन रद्द, 4 हुई आंशिक रद्द और 20 के बदले गए हैं रूट

यदि आप रेल से सफर करना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। जोधपुर मण्डल पर मेड़ता रोड-जोधपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित पीपाड़ रोड-राई का बाग स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
58 ट्रेनों में बढ़े 130 कोच

58 ट्रेनों में बढ़े 130 कोच

जयपुर। यदि आप रेल से सफर करना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। जोधपुर मण्डल पर मेड़ता रोड-जोधपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित पीपाड़ रोड-राई का बाग स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इसके कारण 12 ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि चार आंशिक रद्द और 20 के रूट बदले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों ने खेमराज कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की उठाई मांग

ये ट्रेन रहेंगी रद्द
1. गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाडी रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा 8 फरवरी से 2019 फरवरी तक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 09704, रेवाडी-सीकर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 09703, सीकर-रेवाडी रेलसेवा 8 फरवरी से 20 फरवरी तक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 6 फरवरी से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा 8 फरवरी से 20 फरवरी तक रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर रेलसेवा 14 फरवरी से 17 फरवरी तक रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर रेलसेवा 14 फरवरी से 17 फरवरी तक रद्द रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 04845, जोधपुर-बिलाडा रेलसेवा 6 फरवरी से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 04846, बिलाड़ा-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रद्द रहेगी।

इन सभी ट्रेन के 13—13 ट्रिप रद्द रहेंगे।

ये ट्रेन रहेगी आंशिक रद्द

1. गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा 7 फरवरी से 18 फरवरी तक (12 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर मेड़ता रोड स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-मेड़ता रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा 6 फरवरी से 17 फरवरी तक (12 ट्रिप) अबोहर से प्रस्थान करेगी, वह मेडता रोड तक संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा मेड़ता रोड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 7 फरवरी से 18 फरवरी तक (12 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह डेगाना स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 8 फरवरी से 19 फरवरी तक (12 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।