
जग्गोसिंह धाकड़
जयपुर. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव में भारी अंतर से हारे हुए प्रत्याशियों को इस बार टिकट देने या न देने के फॉर्मूले पर मशक्कत हो रही है। दोनों दलों का सबसे बड़ा फॉर्मूला यही सामने आया है कि किसी भी तरह जीतने वाले को ही प्रत्याशी बनाया जाए। पिछले 2018 के चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों में दोनों दलों के प्रत्याशियों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ज्यादा वोट से हारने वाले प्रत्याशियों के टिकट को ग्रीन सिग्नल मिलना मुश्किल है। कांग्रेस में 30 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं देने की चर्चा है। वहीं, भाजपा में भी इसको लेकर मंथन चल रहा है। भाजपा के प्रत्याशी 17 सीटों पर और कांग्रेस के प्रत्याशी 7 सीटों पर 30 हजार से ज्यादा वोटों से हारे थे। करीब 18 सीटों पर भाजपा और 21 सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं रही। दोनों दलों में यह फॉर्मूला लागू हो गया तो इस तरह कांग्रेस के करीब 27 और भाजपा के करीब 35 पुराने प्रत्याशियों का टिकट खतरे में पड़ सकता है। इस बीच, बड़े अंतर से हारे प्रत्याशियों में शाहपुरा(भीलवाड़ा) से भाजपा के कैलाश मेघवाल से 74 हजार से अधिक वोटों से हारे कांग्रेसी उम्मीदवार महावीर प्रसाद का निधन हो चुका है।
विधानसभा चुनाव 2018
30 हजार से ज्यादा वोट से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी
विधानसभा प्रत्याशी कितने वोट से हारे
टोडाभीम रमेशचंद मीना 73306
दौसा शंकरलाल शर्मा 50948
कामां जवाहर सिंह 39621
सिकराय विक्रम बंशीवाल 33783
निवाई रामसहाय वर्मा 43889
टोंक यूनुस खान 54179
सरदारपुरा शंभूसिंह खेतासर 45597
लोहावट गजेन्द्रसिंह खींवसर 40876
डीडवाना जितेन्द्र सिंह 40602
झुंझुनूं राजेन्द्र सिंह 40565
नवलगढ़ रवि सैनी 36500
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विजय समर्थलाल 30298
अंता प्रभुलाल सैनी 34063
बाड़मेर कर्नल सोनाराम 33047
हिंडोली ओमेन्द्रसिंह हाड़ा 30541
सुजानगढ़ खेमाराम 38749
खाजूवाला डॉ. विश्वनाथ 31089
यहां भाजपा प्रत्याशी टक्कर में भी नहीं रहे
सीट प्रत्याशी
नगर अनिता सिंह
थानागाजी रोहिताश कुमार
मेड़ता भंवरराम रिठारिया
बहरोड़ मोहित यादव
बानसूर महेंद्रकुमार यादव
बायतू कैलाश चौधरी
मांडल कालूलाल गुर्जर
डूंगरगढ़ ताराचंद
गंगानगर विनीता आहूजा
करणपुर सुरेन्द्रपाल सिंह
विराटनगर डॉ. फूलचंद भिंडा
शाहपुरा-जयपुर राव राजेन्द्र सिंह
भोपालगढ़ कमसा मेघवाल
करौली ओ.पी. सैनी
जायल डॉ. मंजू बाघमार
खींवसर रामचंद्र उता
बामनवास राजेन्द्र
वल्लभनगर उदयलाल डांगी
30 हजार से ज्यादा वोट से हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी
विधानसभा प्रत्याशी कितने वोट से हारे
शाहपुरा महावीर प्रसाद 74542
झालरापाटन मानवेन्द्र सिंह 34980
विद्याधर नगर सीताराम अग्रवाल 31232
आहोर सवाराम पटेल 31048
सुमेरपुर रंजू रामावत 32932
सोजत शोभा सोलंकी 32398
सांगानेर पुष्पेन्द्र भारद्वाज 35405
यहां कांग्रेस प्रत्याशी टक्कर में भी नहीं रहे
सीट प्रत्याशी
पाली महावीरसिंह सुकरलाई
भादरा डॉं. सुरेश चौधरी
दूदू रितेश बैरवा
किशनगढ़बास डॉ. करणसिंह यादव
भीलवाड़ा अनिल डांगी
नगर मुरारीलाल
मेड़ता सोनू चितारा
थानागाजी सुनील कुमार
रायसिंह नगर सोना देवी
बस्सी दौलतसिंह मीना
सिवाना पंकज प्रताप सिंह
नदबई डॉ. हिमांशु कटारा
रतनगढ़ भंवरलाल पुजारी
महवा अजय कुमार
सागवाड़ा सुरेन्द्र कुमार
चौरासी मंजूलादेवी रोत
खंडेला सुभाष मील
सिरोही जीवाराम आर्य
गंगापुरसिटी राजेश अग्रवाल
मारवाड़ जंक्शन जसाराम राठौड़
उदयपुरवाटी भगवानाराम सैनी
Published on:
02 Sept 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
