
परिवहन एवं सड़क मंत्री युनूस खान ने हनुमान बेनीवाल की तुलना प्रदेश के सबसे मोस्ट वांटेड अपराधी आनन्दपाल से करते हुए कहा है कि दोनों में कोई फर्क नहीं है। दोनो का ही आपराधिक रिकॉर्ड है।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों ने खान से आनन्दपाल को सरेंडर करने समेत अन्य सवाल किए तो उन्होंने सीधे बेनीवाल को बीच में लाकर बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल खुद को खबरों में रखने के लिए छोटे से छोटे मामले को मीडिया में देने के लिए तैयार रहते है। रोडवेज बसों के साथ ही लोक परिवहन सेवा के तहत बसें चलाने को लेकर खफा और आंदोलनरत रोडवेजकर्मियों के मामले में खान ने कहा कि उनका आंदोलन बेमानी है।
लोक परिवहन सेवा के चलते न तो रोडवेज बंद होगी और न ही किसी भी रोडवेजकर्मी के हित पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सरकार हर स्तर पर रोडवेज कर्मियों के साथ है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई बंद करने के वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा के बयान पर खान ने कहा कि उन्होंने अपनी बात जिस तरह से रखी थी, उसे उस तरीके से प्रसारित नहीं किया गया।
दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में रिश्तेदार ही आरोपी
जनसुनवाई में आई महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार तुरन्त कारर्रवाई कर रही है। दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में पीडि़ता के पास या दूर के परिजनों का ही हाथ होता है। एेसी घटनाओं से रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है।
आनन्दपाल प्रकरण की सीबीआई जांच हो
विधायक हनुमान बेनीवाल ने खान के आरोपों पर कहा कि आनन्दपाल फरारी प्रकरण की सीबीआई जांच हो जाए तो मुझ पर आरोप लगाने और सत्ता में बैठे कई लोगों की कलई खुल जाएगी। मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज है तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती?
Published on:
04 Aug 2016 08:18 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
