30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च शिक्षा के सुद्दढ़ीकरण के लिए नवाचार अपनाते हुए होंगे कई विशेष प्रयास- भंवर सिंह भाटी

- युवा संवाद कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने की कई नई घोषणाएं -मंत्री ने की एक साल के कार्यो की समीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nishi Jain

•

Updated: 12 Jan 2020, 5:08 PM IST

उच्च शिक्षा के सुद्दढ़ीकरण के लिए नवाचार अपनाते हुए होंगे कई विशेष प्रयास- भंवर सिंह भाटी

उच्च शिक्षा के सुद्दढ़ीकरण के लिए नवाचार अपनाते हुए होंगे कई विशेष प्रयास- भंवर सिंह भाटी

जयपुर
जयपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम राजकीय संगीत संस्थान के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों की समीक्षा की तथा नए सत्र में किए जाने वाले कार्यों की घोषणा की। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्री ने बात की और महाविद्यालयों में चल रही योजनाओं पर स्टूडेंट्स से बात की।

नए कार्यक्रम और योजनाओं से बढेगा शिक्षा का स्तर
इस मौके पर मंत्री ने नवाचारपरक पहल एवं गुणवत्ता सुधार के लिए न्यू इनिशिएटिव्स इन कॉलेज एजुकेशन कार्यक्रम की घोषणा की हैं। उन्होंने कहा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए जयपुर में विशेष अभियान के तहत कमिश् नर की क्लास योजना की शुरूआत होगी इसमें महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आयुक्त स्वयं विद्यार्थी की कक्षा लेंगे। वहीं राज्य के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में विद्यार्थी के स्वास्थय एवं उनमें नैतिक मूल्य सम्बलन हेतु राजस्थान हैल्दियर यूथ एंड मोरल एजुकेशन , बेटियों के सर्वागीण विकास, सुरक्षा एवं स्वास्थय को केन्द्रित करते हुए महिला शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण करवाने एवं इनके माध्यम से छात्राओं की मेण्डरिंग करवाने की मंशा से गल्र्स एम्पावरमेंट एडं मैण्डरिंग कार्यक्रम चलाए जाएगें। इसके अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों में प्रशासनिक नेतृत्व विकास एवं दक्षता हेतु एडमिनिस्ट्रेटिव एफीसिएन्सी एडं प्रोग्रेसिव लर्निंग अफर्ट कार्यक्रम प्रारंभ किया और राज्य स्तरीय क्रीडा एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए अर्जुन दृष्टि कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग