10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत, आगामी 2-3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना

- विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के असर से गर्मी का जोर कम रहा
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 03, 2024

weather news

weather news

जयपुर. राजस्थान में बढ़ती गर्मी की रफ्तार हवा में मौजूद नमी के चलते फिलहाल पस्त है। वहीं अगले दो तीन दिन और प्रदेशवासियों को गर्मी के तीखे तेवरों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते प्रदेश के 7 जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे है जो कि सामान्य के करीब है। आगामी 2-3 दिन तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

यहां आज बारिश संभव
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज उत्तर- पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं अलवर और आसपास मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

रात में पारे में आंशिक बढ़ोतरी
प्रदेश के कई जिलों में बीती रात पारे में एक दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई, लेकिन विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के असर से गर्मी का जोर कम रहा है। बीती रात राजधानी जयपुर में रात में पारा दो डिग्री उछलकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मैदानी इलाकों में संगरिया में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में छितराए बादलों की आवाजाही रहने पर धूप की आंखमिचौनी से लोगों को धूप की तपिश से भी थोड़ी राहत मिल रही है।

रात में कहां कितना पारा
बीती रात अजमेर 24.6, भीलवाड़ा 17.4, अलवर 18.5, पिलानी और सीकर 20, कोटा 23.6, चित्तौड़ 18.6, धौलपुर 18, डबोक 18.2, डूंगरपुर 22.5, सिरोही 15.5, फतेहपुर 17.6, करौली 16.8, माउंट आबू 16.5, बाड़मेर 24, जैसलमेर 22.3, जोधपुर शहर 23.2, फलोदी 27.7, चूरू 24.4, श्रीगंगानगर 18.8 और जालोर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।