30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्द, खांसी, पेट और कैल्शियम सहित ये 10 दवाएं जांच में फेल

औषधि नियंत्रण अधिकारियों को इन दवाओं के स्टॉक को तत्काल बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Jain

Jan 07, 2026

Fake medicines being supplied in MP's government hospitals

Fake medicines being supplied in MP's government hospitals (फाइल फोटो- IANS)

जयपुर। प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्थान औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच लिए गए नमूनों की जांच के बाद कई दवाओं को अमानक घोषित किया है। रिपोर्ट में दर्द निवारक, खांसी‑जुकाम, पेट, कैल्शियम‑विटामिन और कॉटन बैंडेज अमानक पाए गए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारियों को इन दवाओं के स्टॉक को तत्काल बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

जांच में अधिकांश दवाएं लेबल क्लेम, विटामिन डी3 की मात्रा, मेंथोल, एंब्रोक्सेल के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। कॉटन बैंडेज के मामलों में वजन, थ्रेड काउंट, फ्लोरेसेंस और विदेशी कणों जैसे मानकों का उल्लंघन पाया गया।

औष​धि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि केवल चिन्हित बैच ही नहीं, बल्कि संबंधित निर्माताओं की अन्य दवाओं और बैच की भी समय‑समय पर जांच की जाएगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे दवा खरीदते समय बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और कंपनी का नाम जरूर देखें।

अमानक दवाओं की सूची

1. एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल एवं सेराटियोपेप्टिडेज़ टैबलेट्स (जेरवॉक-एसपी)

दर्द, सूजन, बुखार

बैच नंबर : एसपीटी-01929

निर्माता : एम.एस सव्या फार्मास्युटिकल्स, पंतनगर (उत्तराखंड)

2. एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल एवं सेराटियोपेप्टिडेज़ टैबलेट्स (ऐसिफोम-एसपी फोर्ट)

दर्द व सूजन

बैच नंबर : आरटी2506062

निर्माता : एम.एस श्री रामेश्वर इंडस्ट्री प्रा.लि., बद्दी

3. सुक्रोकेयर-ओ सस्पेंशन (सुक्रालफेट एवं ऑक्सेटाकेन)

पेट की जलन, अल्सर

बैच : जेएलडीडी 25सी14ए

निर्माता : एम-एस जैविक बायोटेक,जयपुर

4. एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड, टरब्यूटालिन सल्फेट, ग्वाइफेनेसिन एवं मेन्थॉल सिरप (जेनोक्सोल-एसएफ)

खांसी, बलगम, श्वसन रोग

बैच : बीएस250613

एम.एस बी. शारदा लाइफसाइंस, गुजरात

5. कैल्शियम एवं विटामिन-डी3 टैबलेट्स आईपी (जैल्सियम-500)

कैल्शियम व विटामिन डी की कमी

बैच : बीसीबी 01एएए

निर्माता : अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, हरिद्वार

6. कॉटन बैंडेज (रुई की पट्टी)

घावों की ड्रेसिंग

बैच : 937

निर्माता : एम.एस सपना बुनकर हथकरघा सहकारी समिति, जयपुर

7. कॉटन बैंडेज (रुई की पट्टी)

घावों की ड्रेसिंग

बैच : 940

निर्माता : एम.एस सपना बुनकर हथकरघा सहकारी समिति, जयपुर

8. डाइक्लोफेनाक पोटैशियम एवं पैरासिटामोल टैबलेट्स (मस्केयर-पी)

दर्द, बुखार

बैच : पीसीजीटी-25013

निर्माता : एम.एस पेंटाकेम फार्मास्युटिकल्स, बद्दी

9. लॉराटाडीन, एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड, ग्वाइफेनेसिन एवं मेन्थॉल सिरप (डैसलिन-एनई)

एलर्जी, जुकाम, खांसी

बैच : आरईएनO22

निर्माता : एम.एस नाइस फार्मास्युटिकल्स, बोइसर

10. एसोमेप्राजोल कैप्सूल्स (सोरुट-आईटी)

एसिडिटी, पेट के रोग

बैच : पीजीसी25-087

निर्माता : एम.एस प्लॉन्स रेमेडीज