5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोई आंतकी नहीं रोक सकता…इन भोले के भक्तों का रास्ता

कोई आंतकी नहीं रोक सकता...इन भोले के भक्तों का रास्ता

2 min read
Google source verification
amernath

अमरनाथ यात्रा

जयपुर।

अमरनाथ यात्रा के लिए आज जयपुर से आधा दर्जन बसें रवाना हुई है जो विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए जम्मू पहुंचकर अमरनाथ यात्रा शुरू करेगें। आतंकवादियों की धमकी और गृहमंत्रालय के अलर्ट के बाद भी जयपुर से रवाना हुए अमरनाथ यात्रियों के चेहरे पर किसी तरह का भय नजर नहीं आया। यात्रियों ने एक स्वर में कहा महाकाल के भक्तों को काल कुछ नहीं कर सकता है।

गृहमंत्रालय के पास पहुंची सूचनाओं के अनुसार इस बार आंतकी अमरनाथ यात्रा को बाधित करना चाहते हैं इसी वजह से यात्रा से पहले ही सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है और एक सूचना के अनुसार करीबन 250 आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं ताकि यात्रा हर हमला कर सके लेकिन इन सबके बाद भी अमरनाथ यात्रियों में किसी तरह का कोई भय नहीं है और आज जयपुर शहर से आधा दर्जन बसें अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई है। यात्रियों में किसी तरह का भय भी नहीं है और परिजन भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर पूरी तरह से आश्वत नजर आ रहे हैं।

जय भोले बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा प्रदोष सेवा समिति के बैनर तले सैंकड़ों श्रद्धालुओं का एक दल बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों के लिए आज बसों से गलता गेट स्थित नवकुल वैदिक विद्यालय हनुमान मंदिर से 13 दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज, पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने ध्वज पूजन कर रवाना किया। समिति के अध्यक्ष सुमित बंसल ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी यात्री भोले बाबा के बाराती बनकर जयकारों के साथ रवाना हुए। महिलाएं जहां चूनड़ी की साड़ी में थीं तो पुरुष सिर पर पगड़ी के साथ भारतीय वेशभूषा में थे। परिजनों ने माल्यर्पण कर विदाई दी। गलता गेट से रवाना होकर बसें मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर पहुंची। यहां प्रथम पूज्य के दरबार में धोक देकर खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। यहाँ से सालासर बालाजी, इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर, स्वर्ण मंदिर अमृतसर, हिमाचल की देवियां, चित्तपूर्णी माता, ज्वाला माता, कांगड़ा माता, चामुंडा देवी, जम्मू, चींची माता, शिव खेड़ी, कटरा, वैष्णो देवी, श्रीनगर होते हुए पहले जत्थे में अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना होगें।