
ओमप्रकाश शर्मा, जयपुर. भजनलाल शर्मा सरकार ने तबादलों के मामले में अब तक की परिपाटी को तोड़ा है। सरकार आते ही ताबड़ तोड़ तबादले करने के बजाय चुनिंदा पदों पर अधिकारी बदले हैं। इस बदलाव में रोचक समानता देखने को मिली है। मुख्य सचिव सुधांश पंत व डीजीपी यूआर साहू सहित कई अहम पदों पर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले अधिकारी लगाए गए हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात शिखर अग्रवाल सहित तीनों आइएएस भी इंजीनियर हैं।
प्रशासनिक अमले में मुख्य सचिव के अलावा नगरीय विकास, गृह, वित्त के साथ उद्योग का जिम्मा भी उन अधिकारियों को दिया गया है जो इंजीनियरिंग में स्नातक या स्नातकोत्तर हैं। इसी तरह पुलिस में डीजीपी के अलावा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के मुखिया दिनेश एमएन, पेपर लीक रोकने के लिए गठित एसआइटी के प्रभारी विजय कुमार सिंह व इंटेलिजेंस के प्रभारी संजय अग्रवाल भी इंजीनियर हैं।
सुधांश पंत, बी.टेक
मुख्य सचिव
शिखर अग्रवाल, बी.टेक
अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री)
आलोक गुप्ता, एम.टेक
प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री)
संदेश नायक, बी.टेक
विशेष सचिव (मुख्यमंत्री)
अखिल अरोड़ा, बीई
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त
आनंद कुमार, बी.टेक
अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह
अजिताभ शर्मा, बी.टेक
प्रमुख सचिव उद्योग
टी. रविकांत, बीई
प्रमुख सचिव, नगरीय विकास विभाग
यूआर साहू, एम. टेक
पुलिस महानिदेशक
संजय अग्रवाल, बी.टेक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलिजेंस
अशोक राठौड़, बी. टेक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस
दिनेश एमएन, बीई
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध
विजय कुमार सिंह, एमटेक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एटीएस एसओजी
बीजू जॉर्ज जोसफ, बीई
जयपुर पुलिस कमिश्नर
सचिन मित्तल, एम. टेक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
गोविंद गुप्ता, एम.टेक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आयोजना
Published on:
14 Feb 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
