9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद के बीच बड़ी खबर, उदयपुर में फिर बना तनाव का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदेश में भारत बंद के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर में एक बार फिर बवाल हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। प्रदेश में भारत बंद के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर के मोचीवाड़ा इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मोचीवाड़ा इलाके में मंदिर के पास रात में किसी ने झूठन सामग्री को फेंक दिया। जिसे लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। समाज के लोगों ने कहा कि मंदिर के पास मांसाहार सामग्री को फेंका गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी लोगों से समझाइश कर रहे है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बंद का असर, अलर्ट मोड पर पुलिस—प्रशासन, नहीं खुले अधिकांश बाजार, जानिए : क्या रहेगा बंद और चालू..

दूसरी ओर से आज उदयपुर में भारत बंद को लेकर भी पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। इससे पहले 16 अगस्त को छात्र देवराज के चाकू मारने के मामले में उदयपुर में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद से लेकर अब तक उदयपुर में लगातार इंटरनेट बंद है।