जयपुर

करवा चौथ पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, ये उपाय करने पर दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता

Karwa Chauth : इस दिन कन्या राशि में त्रिग्रही योग रहेगा। सूर्य, बुध व शुक्र तीनों ग्रह कन्या राशि में विराजमान है, ये तीनों ग्रह कामकाजी महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे।

2 min read
Oct 12, 2022
करवा चौथ पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, ये उपाय करने पर दाम्पत्य जीवन में आएगी मधुरता

जयपुर. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पति की दीर्घायु और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं विभिन्न योग-संयोगों में करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिन महिलाओं खासकर नव विवाहिताओं में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। बुधवार को व्रत और चौथ माता की पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदारी के कारण बाजार में रौनक दिखाई दी। इससे पहले महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री खरीदने के साथ, चीनी के करवे मिट्टी के डिजायनर करवों से लेकर स्टाइलिश साडिय़ों की खरीदी की है। जीवन संगिनी के लिए पतियों ने मोबाइल, साड़ी, आभूषण सहित अन्य तोहफे खरीदे हैं। महिलाएं ब्यूटी पार्लर में जाकर रूप को संवारने के साथ हाथों पर मेहंदी रचाएंगी। गुरुवार को महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात्रि को चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत का पारण करेंगी। महिलाएं सोलह शृंगार कर दिन में करवा चौथ व्रत की कथा सुनेगी।

दिनभर रहेगी चतुर्थी तिथि
ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि इस दिन कन्या राशि में त्रिग्रही योग रहेगा। सूर्य, बुध व शुक्र तीनों ग्रह कन्या राशि में विराजमान है, ये तीनों ग्रह कामकाजी महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे। इस समय गुरु देव बृहस्पति, बुध और शनि स्वगृही यानी अपनी-अपनी राशि में विराजमान हैं, जिससे सुख और सौभाग्य पाने में सरलता होगी। सूर्य और बुध भी एक साथ होंगे और उन पर गुरु का प्रभाव भी होगा. इससे पति-पत्नी के आपसी संबंध और विश्वास मजबूत होगा। 13 साल के बाद मीन राशि का बृहस्पति इस पर्व को ज्यादा फलदायी बनाएगा। चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर तडक़े 3.08 से शुरू होकर 14 अक्टूबर सुबह तक रहेगी। जयपुर में चंद्रोदय रात्रि 8.21 बजे होगा। इस व्रत के करने से सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मना रही सामूहिक उत्सव
कई सामाजिक संस्थाओं की ओर से शहर में सामूहिक करवा चौथ महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। निर्भया स्कवायड सहित कई एनजीओ की ओर से सामूहिक उत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. अक्षय शास्त्री ने बताया कि इस दिन गणेश जी की उपासना करने के साथ ही गणेश अथर्व शेष का पाठ करने से विशेष फल मिलेगा।

Published on:
12 Oct 2022 01:36 pm
Also Read
View All
रीको का मेगा प्लान, 900 किमी लंबे हाईवे-एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेंगे नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Rajasthan 4th Grade Result: 200 में से शून्य नंबर, फिर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन बोर्ड के परिणाम ने चौंकाया

JLF 2026: ‘राजस्थान की जनता किसी को भी नहीं बख्सती, जो गलती करेगा वो भरेगा’, जेएलएफ में बोले BJP नेता सतीश पूनिया

Jaipur Literature Festival: संजय के. रॉय के साथ बातचीत में ग्रीफ, आलोचना, संघर्ष और कलाकार होने की सच्चाई पर खुलकर बोले वीर दास

जयपुर के नामी स्कूल में 11वीं की छात्रा से अश्लीलता, स्विमिंग कोच ने तैराकी के दौरान गलत तरीके से छुआ, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

अगली खबर