1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में हजारों की संख्या में मिल रहे रोजाना नए कोरोना संक्रमित मरीज

भारत कोरोना के एक्टिव केस वर्तमान में 1,17,508

2 min read
Google source verification
COVID-19

COVID-19

जयपुर

भारत देश में कोरोना का संक्रमण के फैलने पर अभी रोक नहीं लगी है। हर रोज मिल रहे हजारों की संख्या में नए कोरोना संक्रमित केस देश के लिए चिंता का विषय बने हुए है। सोमवार को देश में बीते 24 घंटे में 14 हजार 917 नए कोरोना केस मिले है।

पिछले 24 घंटों में कुल 1,98,271 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 88.04 करोड़ (88,04,80,374)COVID-19 परीक्षण किए हैं। जिसके आधार पर देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.65% है और दैनिक सकारात्मकता दर 7.52% बताई गई है।

भारत की रिकवरी दर 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 हजार 238 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,23,804 हो गई है।

भारत कोरोना के एक्टिव केस वर्तमान में 1,17,508 है। एक्टिव केस अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.27% हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 208.25 करोड़ (2,08,25,13,831) से अधिक हो गया है। यह 2,76,48,331 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.97 करोड़ (3,97,71,556) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।

वैक्सीन लगवाने वालों ने देश को दी नई ताकत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत में वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया कोरोना के कालखंड में वैक्सीन को लेकर उलझन में जी रही थी तब मेरे देश के लोग 200 करोड़ वैक्सीन डोज़ लेकर दुनिया को चौंका देते हैं,इस सामर्थ्य ने देश को एक नई ताकत दी है।

Story Loader