
राजधानी जयपुर में सुरक्षा एजेंसियों को उस समय अलर्ट पर लाया गया जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवा दिया गया।
बम स्क्वॉड और एटीएस टीम मौके पर
जिला प्रशासन और पुलिस को जैसे ही धमकी की जानकारी मिली, तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात कर दिया गया। एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई। सुरक्षात्मक उपायों के तहत पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की जांच जारी
जयपुर पुलिस कमिश्नरं के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अज्ञात मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया है। बाद में मॉकड्रिल निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
Updated on:
03 Apr 2025 01:11 pm
Published on:
03 Apr 2025 01:08 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
