
Arrest
जयपुर
राजधानी की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए किशोरी से गैंगरेप के मामले में देवर, भाभी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसीपी चौमूं राजेंद्र निर्वाण ने बताया की 15 वर्षीया दसवीं कक्षा की छात्रा की मां ने छात्रा के साथ गैंगरेप होने का मामला दर्ज कराया था।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाए की कुछ महीनों पहले पीड़िता के साथ विक्रम और सुरेश ने बहला फुसलाकर गैंगरेप किया। इस वारदात में सुरेश की भाभी रेणू ने भी उनका सहयोग किया। किशोरी पहले रेणू के पास आया जाता करती थी और उसे भाभी बोलती थी। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर किशोरी को धमका रहे थे। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
इससे किशोरी लगातार तनाव में थी। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कई बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का भी प्रयास किया। साथ ही वारदात के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल, पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इस घटना के बारे में कुछ दिन पहले ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। किशोरी की मां उसे लेकर थाने आई थी और उसके बाद केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि किशोरी इलाके में ही स्थित एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उसके बाद उनके पास से वीडियो और अन्य दस्तावेज बरामद किए जाएंगे।
Published on:
12 Dec 2022 02:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
