4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पकड़ी गई पूरे देश में सनसनी मचाने वाली गैंग, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

देशभर में सौ से ज्यादा नकबजनी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Police Recruitment 2019: कांस्‍टेबल और SI के 9306 पदों पर जल्‍द होने वाली है भर्ती

Police

जयपुर/जोधपुर। देशभर में सौ से ज्यादा नकबजनी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो पिस्टल, 12 कारतूस, सात लाख रुपए और विभिन्न जिलों की फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की हैं।

जयपुर के महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत 18 फरवरी को तेजा कॉलोनी निवासी रविकुमार के घर से गिरोह ने 15 तोला सोना, ढाई लाख की नकदी, बीजेएस निवासी राजू सिंह के घर से ढाई किलो चांदी के आभूषण, साढे़ सात लाख की नकदी सहित कीमती सामान चुरा लिया था। इसके बाद 7 जुलाई को पावटा सी रोड पर राधा भवन में सेंध लगाकर लाखों के सोने व चांदी के आभूषण चुराए थे। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में स्पेशल टीम का गठन किया था।

टीम ने रविवार को आरटीओ रोड पर गिरोह के पंजाब के मुक्तसर निवासी मनदीप सिंह (28) पुत्र सतनाम सिंह, सुखमंदर सिंह (35) पुत्र सूरत सिंह व सुरजीत सिंह (38) पुत्र जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार चालक मनदीप से 6 कारतूस, सुखमंदर से पिस्टल व 2 कारतूस, सुरजीत से पिस्टल व 4 कारतूस, कार से विभिन्न जिलों की फर्जी नम्बर प्लेट, सोने व चांदी के आ भूषण बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। मनदीप व सुखमंदर एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा के दौरान पेरोल पर थे। वहीं आरोपी सुरजीत के खिलाफ हत्या, एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं।

500 किमी तक टोल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक सफेद रंग की कार नजर आई, लेकिन उसके नम्बर फर्जी निकले। इस पर टीम ने कार को ट्रेस करने के लिए जोधपुर, नागोर, बीकानेर से पंजाब तक करीब 500 किमी तक के रास्ते में आने वाले सभी टोल नाकों के सीटीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की। टीम ने टोल नाकों के फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली। गिरोह के पास चार लग्जरी कारें हैं। आरोपी एक जिले से दूसरे जिले में जाते ही कार की नम्बर प्लेट बदल देते थे।

चार साल में 100 से ज्यादा नकबजनी
आरोपियों ने वर्ष 2016 से अब तक देशभर में 100 से ज्यादा नकबजनी की वारदातें की। इनमें हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में 8, गंगानगर में 9, बीकानेर 7, जयपुर 13, उदयपुर 3, सीकर 3, पंजाब के अबोहर में 4, अमृतसर 2, भटिंडा 3, चंडीगढ़ 2, मौहाली 2 , हरियाणा के गुरुग्राम में 3, गुजरात के अहमदाबाद में 6, गांधीनगर, डीसा, मेहसाना में 2-2, उत्तरप्रदेश के नोएडा में 1 नकबजनी की वारदातें शामिल हैं।

Story Loader