
ओम प्रकाश के साथ उसका बेटा भी आगे ही बैठा था
Big accident in Rajasthan:जालौर जिले के नजदीक सांचौर इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी । हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार लोगों के शव कार में ही चिपक गए। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में चार लोग सवार थे। उनमें से तीन की मौत हो गई, चौथे की हालत बेहद ही गंभीर है। जो कार चकनाचूर हुई है, वह पड़ोसी से उधार ली गई थी। हादसा सांचौर के कारोला फांटा इलाके में देर रात हुआ है। कार में सवार तमाम लोग पड़ोसी राज्य गुजरात में जाने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार सांचौर के डेडवा निवासी ओम प्रकाश, राम विश्नोई, राम का बेटा अनिल और भतीजा नरेश कार में सवार थे। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश की सास गुजरात के डीसा में भर्ती है। वह अपने परिवार के कुछ सदस्यों को लेकर डीसा जाने की तैयारी कर रहा था। आज डीसा के लिए निकलना था। ओम प्रकाश ने अपने किसी परिचित पड़ोसी से उसकी नई कार ली थी। इसी कार से आज तड़के वे लोग जाने वाले थे। लेकिन रात को कार में डीजल भरवा कर वापस आने के दौरान पैट्रोल पंप से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर यह हादसा हो गया।
कार चला रहे ओम प्रकाश का तो सिर ही धड़ से लटग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य में से दो ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर घायल राम कुमार विश्नोई को गुजरात के डीसा में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी बेहद ही गंभीर है।
Published on:
13 Mar 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
