1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कालवाड़ रोड पर तिब्बती मार्केट…स्थानीय व्यापारी बोले: जब तक अनुमति निरस्त नहीं होती, तब तक जारी रहेगा विरोध

कालवाड़ रोड स्थित तकिया की चौकी व्यापार मंडल ने प्रस्तावित तिब्बती मार्केट का विरेाध शुरू कर दिया है। रविवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा ने कहा कि जब तिब्बत बाजार के लिए मानसरोवर में दुकानों का आवंटन हो गया तो यहां पर बाजार लगाने का क्या औचित्य है?

Google source verification


जयपुर। कालवाड़ रोड स्थित तकिया की चौकी व्यापार मंडल ने प्रस्तावित तिब्बती मार्केट का विरेाध शुरू कर दिया है। रविवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा ने कहा कि जब तिब्बत बाजार के लिए मानसरोवर में दुकानों का आवंटन हो गया तो यहां पर बाजार लगाने का क्या औचित्य है? यहां का व्यापार प्रभावित होगा। जब तक अनुमति निरस्त होने तक विरोध जारी रहेगा। सोमवार को व्यापारी ग्रेटर नगर निगम और पुलिस अधिकारियों से मिल आपत्ति दर्ज कराएंगे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय से 15 अक्टूबर से आठ फरवरी तक के लिए अनुमति जारी की गई है।

स्थानीय व्यापारी नरेश पारीक ने कहा कि तिब्बती मार्केट से पूरा बाजार प्रभावित होगा। दिवाली पर होने वाली बिक्री का इंतजार रहता है। यदि तिब्बती मार्केट यहां लगा तो हमारा व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।

बैठक में उम्मेद सिंह, शंकर शर्मा, मनोज सिंह, कन्हैया लाल यादव, रवि शेखावत, गजेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने तिब्बती मार्केट की अनुमति निरस्त करने की मांग की।