उन्होंने कहा कि भरतपुर से सौंख रोड, अछनेरा रोड, गोलपुरा-हीरादास बाइपास रोड, एआर-मुरवारा रोड और अटल बंध लिंक रोड जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। करोड़ों रुपये के बजट का दुरुपयोग कर इन सड़कों का निर्माण कराया गया, लेकिन गुणवत्ता परीक्षण में ये सड़कें फेल हो गईं। यह दर्शाता है कि सरकार विकास के नाम पर जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।