अगर टिकटॉक इस फीचर को बड़े स्तर पर लॉन्च करता है तो इससे सोशल कॉमर्स का पूरा स्वरूप बदल जाएगा। कई सोशल मीडिया कंपनियों ने ग्राहकों के लिए शॉपिंग फीचर उपलब्ध करवाया है। डूंजो, बाउंस, डेटिंग एप टनटन, सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो और शॉर्ट वीडियो सोशल नेटवर्किंग एप बिगो भी नए यूजर्स तक पहुंचने के लिए टिकटॉक पर एडवरटाइजिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल कॉमर्स के जरिए ग्राहक इस एप के माध्यम से शॉपिंग और दूसरी वेबसाइट्स पर जा सकते हैं। चीन जैसे देशों में यह तरीका बेहद लोकप्रिय हो रहा है और यह अमेजन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों को टक्कर दे रहा है। कई जानकारों का कहना है कि टिकटॉक ने इस फीचर की तैयारी पिछले साल ही शुरू कर दी थी। तब कंपनी ने एडवरटाइजिंग के लिए पेप्सी, मिंत्रा, शादी.कॉम जैसी बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाया था।