30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ साल की फैशन डिजाइनर, लाखों है कमाई

tiktok : टिक-टॉक पर हैं 580,000 से ज्यादा फॉलोअर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 10 Mar 2022, 2:18 PM IST

नौ साल की फैशन डिजाइनर, लाखों है कमाई

नौ साल की फैशन डिजाइनर, लाखों है कमाई

जयपुर। आजकल के बच्चे कितने एडवांस हैं, ये तो हम सभी जानते हैं, उन्हें गैजेट्स से लेकर फैशन तक की सभी जानकारी होती है। लेकिन इसी जानकारी को नौ साल की एक बच्ची ने ऐसे काम में लिया कि आज दुनियाभर में सोशल मीडिया पर उनके करीब साढ़े पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं कई बड़े फैशन डिजाइनर्स उसके फैंस हैं। तो चलिए मिलते हैं अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाली नौ साल की फैशन डिजाइनर काया आरागॉन से।

काया आरागॉन को अपनी ड्रेसेज खुद डिजाइन करना पसंद है। वह कभी खुद कपड़े खरीदकर तो कभी अपनी मम्मी के पुराने कपड़ों को नया रूप देकर उन्हें डिजाइन करती हैं। इतना ही नहीं वह कपड़ों की कटिंग से लेकर सिलाई तक भी खुद ही करती हैं। काया की ये ड्रेसेज लोगों को खूब पसंद आती हैं। क्लास थर्ड में पढ़ने वाली काया ने चार साल की उम्र से ही सिलाई करना शुरू कर दिया था। काया का सपना है कि वह खुद की फैशन कंपनी बनाएं। इसी की शुरुआत के तौर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर वीडियो शेयर करना शुरू किया और आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। काया की मां टोन्या का कहना है कि अभी काया खुद के लिए और भाई-बहनों के लिए कपड़े डिजाइन कर रही है। हम चाहते हैं कि अभी वो अपने शौक को इंजॉय करे, न कि बिजनेस करे। हालांकि टिक-टॉक से उनकी अच्छी खासी आमदनी हो रही है।

डिजाइनर वेरा वैंग ने लिखा खत

काया की डिजाइनर ड्रेसेज से सिर्फ आम लोग ही नहीं कई बड़े सेलेब्स भी प्रभावित हैं। मशहूर अमेरिकन फैशन डिजाइनर वेरा वैंग भी काया की फैन हैं। वेरा ने खुद काया को हैंड रिटर्न खत लिखा। साथ ही उपहार भी भेजे। उन्होंने लिखा, मैं आपको देखकर बहुत उत्साहित हूं। आप पहले से ही अपने फैशन डिजाइनर बनने के सपने का पीछा कर रही हैं! बधाई और शुभकामनाएं। हालांकि सोशल मीडिया पर आए काया को ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने नवंबर 2021 से ही वीडियो पोस्ट करना शुरू किया था। इतने कम समय में ही उनके लाखों फॉलोअर्स बन गए हैं।