11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान गौरव यात्रा पर फिर कांग्रेस का जुबानी हमला, अब ‘सरकार की विदाई यात्रा’ के रूप में किया जा रहा प्रोजेक्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 09, 2018

tiranga march by state congress seva dal in Jaipur

tiranga march by state congress seva dal in Jaipur

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गुरुवार को तिरंगा पैदल मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च को अल्बर्ट हॉल स्थित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रवाना किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

सरकार से चाहते हैं मुक्ति
तिरंगा मार्च महारानी कॉलेज राजपूत सभा भवन और एमआई रोड होते हुए गवर्नमेंट हॉस्टल पहुंचा। वहां आयोजित सभा को पायलट, पांडे, डूडी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल के राज में हर वर्ग का शोषण हुआ है। हम लोग इस सरकार से मुक्ति चाहते हैं मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा बीजेपी सरकार की विदाई यात्रा साबित होगी।


आमजन की होगी जीत
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नही है। आमजनता व भाजपा के बीच है। जिसमें आमजन की जीत होगी। पायलट ने कहा कि तिरंगा यात्रा में प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। इस दौरान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी आदि मौजूद रहे।


पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से
प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से क्रांति दिवस के मौके पर तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च रामनिवास बाग में अलबर्ट हाल के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पण के साथ शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन राकेश पारीक ने बताया कि तिरंगा मार्च को दोपहर बारह बजे प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा मार्च एसएमएस मेडीकल कॉलेज, महारानी कॉलेज, राजपूत सभा भवन और एमआई रोड होते हुए गवर्नमेंट हॉस्टल पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में कार्यकर्ता पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से नारे लगाते हुए आगे बढ़े।