15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Tiranga Yatra: जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना की वीरता को जनता ने किया सलाम

सेना के सम्मान में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेना के सम्मान में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा Tiiranga yatra निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में राजधानी में निकाली गई यात्रा में सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी समेत कई नेता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गो में भी जोश दिखा, तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से अल्बर्ट हॉल पर पहुंचे।

जयपुर के लोग सेना के पराक्रम से काफी उत्साहित नजर आए। युवाओं में एक अलग ही जज्बा नजर आया। उनका कहना है कि जिस प्रकार भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया हैं हमें उस पर गर्व हैं, भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर राजस्थान पुलिस बैंड के जरिए देशभक्ति गीत का वादन किया गया, जिसने लोगों में जोश भर दिया।