
22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर गूंजे जयकारे
जयपुर। जैन धर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजधानी के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हो रहे हैं। सुबह भगवान नेमिनाथ के जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मंत्रोच्चार के साथ शांतिधारा की गई।
अष्ट द्रव्य से पूजा के साथ ही भगवान नेमिनाथ का निर्वाणोत्सव मनाया जा रहा है। निर्वाण काण्ड भाषा के वाचन के बाद मोक्ष कल्याणक का अर्घ्य एवं निर्वाण लाडू चढाया गया। मंदिरों में भगवान नेमिनाथ के जयकारे गूंजते रहे।राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन 'कोटखावदा' के अनुसार जनकपुरी के श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र बाडा पदमपुरा में आचार्य चैत्य सागर ससंघ के सानिध्य में, अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार बापूगांव में मूलनायक भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
निर्वाण लाडू चढाया
तारों की कूंट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आमेर के श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सावलां जी, वैशाली नगर के श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरि, सांगानेर के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी सहित अन्य दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन हुए और निर्वाण लाडू चढाया गया।
Published on:
26 Jun 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
