1. बिल रखें, जिससे खरीदा उसी को बेचें
जी हाँ, आपको पैसे की जरूरत है और आप सोना बेचने जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। पहले तो आप अपना सोना उसी जगह पर बेचने की कोशिश करें जहां से आपने उसे खरीदा था। अगर कहीं और बेच रहे हैं तो साथ में सोने की खरीद का बिल जरूर लेकर जाएं। बिल पर सोने की शुद्धता और कीमत के बारे में लिखा होता है, इससे जूलर को आप कम से कम डिडक्शन में अपना सोना बेच सकते हैं। आपके पास बिल न होने की स्थिति में जूलर मनमाने तरीके से सोना खरीद सकता है। तो सबसे जरूरी बात यह है कि सोने का बिल हमेशा रखें।