30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कैसा फरमान : छुट्टी के दिन भी आज स्कूल जाएंगे शिक्षक-बच्चे

-स्कूलों में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के दिए आदेश,दिवाली अवकाश के बाद आए आदेश, स्कूल कैसे आएंगे बच्चे यह चुनौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mahesh gupta

•

Updated: 31 Oct 2018, 2:21 AM IST

jaipur

यह कैसा फरमान : छुट्टी के दिन भी आज स्कूल जाएंगे शिक्षक-बच्चे

जयपुर. प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में दीपावली के अवकाश के बीच बुधवार को एकता दिवस मनाने का फरमान जारी हुआ है। जबकि इन स्कूलों में 29 अक्टूबर से अवकाश शुरू हो चुका है। अब अवकाश के बीच 31 अक्टूबर को शिक्षक और बच्चे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए स्कूलों में आएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के संबंध पर राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में भी एकता दिवस मनाने के निर्देश दे दिए। खास बात यह है कि जब तक ये निर्देश स्कूलों तक पहुंचे, उससे पहले स्कूलों में दिवाली का अवकाश हो चुका था। अब बच्चों को एक बार फिर स्कूलों तक लाना शिक्षकों के लिए चुनौती भरा रहेगा। विभिन्न शिक्षक संघों के अनुसार संभवतया: यह पहली बार है जब दिवाली अवकाश के बीच में ही स्कूल खोले जाएंगे।

शिक्षक असमंजस में, क्या करें और क्या नहीं
उधर, राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम होने से शिक्षकों के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, शिक्षकों की इन दिनों चुनाव कार्यों में ड्यूटी लगी हुई है, वहां प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। जो चुनाव ड्यूटी में नहीं है, वे परीक्षा केंद्रों में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा करवा रहे हैं। इस बीच नए आदेश से शिक्षक पसोपेश में हैं कि कौनसा कार्य छोड़कर स्कूल जाएं। वहीं, शहर के अधिकांश स्कूलों में एकता दिवस दोपहर बाद मनाया जाएगा। ताकि शिक्षक परीक्षा कार्य के बाद कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। उधर, शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी शहर के एक हिस्से में लगाई गई है और स्कूल दूसरी दिशा में हैं। पूरा दिन शहर का चक्कर लगाने में ही बीत जाएगा।

फोटो-वीडियो भी देने के निर्देश

विभाग के आला अधिकारियों ने न केवल एकता दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि इस कार्यक्रम के फोटो और वीडियो भी वाट्सएेप से आला अफसरों को भेजने होंगे। ताकि कार्यक्रम किए जाने व शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें।
-------------------------------

- ऐसा पहली बार ही देखने में आया है कि दिवाली की छुट्टी के मध्य में ही कार्यक्रम के लिए स्कूल जाना होगा। शिक्षक, भर्ती परीक्षा के बाद स्कूल कैसे पहुंचेंगे।

- विपिन प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ

- शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग व आरपीएससी के बीच सामंजस्य नहीं होने से शिक्षक दुविधा में हैं। एक तरफ शिक्षक परीक्षा करावएंगे, फिर चुनाव का प्रशिक्षण लेंगे और एकता दिवस भी मनाएंगे। हम इसकी निन्दा करते हैं।
- रामकृष्ण अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान विद्यालय संघ (अरस्तू)