8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हुंकार’ भरेगा कुमावत समाज, आज महापंचायत…आरक्षण 27 प्रतिशत करने की मांग

ओबीसी आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने समेत कई मांगों को लेकर आज विद्याधर नगर स्टेडियम में कुमावत महापंचायत होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
आज 'हुंकार' भरेगा कुमावत समाज, विद्याधर नगर स्टेडियम से महापंचायत...ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने की मांग

आज 'हुंकार' भरेगा कुमावत समाज, विद्याधर नगर स्टेडियम से महापंचायत...ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने की मांग

ओबीसी आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने समेत कई मांगों को लेकर आज विद्याधर नगर स्टेडियम में कुमावत महापंचायत होगी। महापंचायत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता इस महापंचायत में शिरकत करेंगे। कुमावत समाज के नेता ताराचंद सिरोहिया, छोटूराम बड़ीवाल एवं युवा नेता दीनदयाल कुमावत ने बताया कि प्रदेश में करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुमावत समाज का 25 से 70 हजार मतदाता है। वहीं, करीब 65 विधानसभा क्षेत्रों में 10 से 25 की संख्या में मतदाता है, जो किसी की भी राजनीतिक गणित गलत और सही करने का योगदान रखते हैं। इसलिए उसी मुताबिक उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल में उतार—चढ़ाव, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

विधानसभा चुनाव में दस-दस टिकट

दीनदयाल कुमावत ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दस-दस टिकट और लोकसभा चुनाव में दो—दो टिकट की हम मांग कर रहे है। साथ ही, ओबीसी आरक्षण को 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने, समाज के छात्रावासों के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने, कुमावत समाज के भवन निर्माण एवं वास्तु के कार्य से जुड़े कारीगरों के लिए शिल्पकार उत्थान के लिए स्थापत्य कला बोर्ड बनाने व उसके अधीन स्थापत्य कला यूनिवर्सिटी का गठन करने जैसी मांगे सरकार के सामने रखी गई है।