1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका समूह के सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार घोषित, चेतन स्वामी और सोमनाथ शर्मा आज होंगे सम्मानित

Patrika Award 2023:पत्रिका समूह की ओर से इस बार आयोजित पं. झाबरमल्ल शर्मा स्मृति व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता लेखक, वरिष्ठ पत्रकार व कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jan 04, 2024

photo_6102490908449683617_y.jpg

Patrika Award 2023:पत्रिका समूह की ओर से इस बार आयोजित पं. झाबरमल्ल शर्मा स्मृति व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता लेखक, वरिष्ठ पत्रकार व कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा होंगे। यह समारोह जयपुर में गुरुवार, 4 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से होगा।

इस अवसर पर बल्देव भाई पत्रिका समूह के सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। पत्रिका समूह अपने रचनाकारों को प्रोत्साहन के तहत हर वर्ष इसके परिशिष्टों में प्रकाशित कहानियों व कविताओं में से श्रेष्ठ को पुरस्कार भी प्रदान करता है। इस अवसर पर पत्रिका समूह के वार्षिक पत्रकारिता पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। पहला पुरस्कार चेतन स्वामी को कहानी के लिए दिया जाएगा। वहीं सोमनाथ शर्मा को कविता का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रिका समूह हर वर्ष पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं में पत्रकारों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित करता है।


मूर्धन्य पत्रकार व साहित्यकार पं. झाबरमल्ल शर्मा की स्मृति में आयोजित इस व्याख्यानमाला की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी। तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा इस कार्यक्रम की पहली कड़ी में मुख्य वक्ता थे।

यह भी पढ़ें: पत्रिका समूह के सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार घोषित, चेतन स्वामी को कहानी और सोमनाथ शर्मा को कविता का पहला पुरस्कार, 4 जनवरी को होंगे सम्मानित

Story Loader