4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: राजस्थान में ओलावृष्टि के बाद 13 दिन में दूसरी बार गिरा 8° पारा, IMD ने दिया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD Double Alert: मौसम केन्द्र ने जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित 19 जिलों में ऑरेंज और बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुन्झुनूं, करौली व सीकर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
rain-hail
Play video

Photo: Patrika

Rajasthan Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बदलते मौसम के पैटर्न के असर से प्रदेश में कई स्थानों पर शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवा ने अधिकतम तापमान 8 डिग्री लुढ़का दिया। पिछले 13 दिन में यह दूसरी बार है जब पारे में इतनी गिरावट हुई है, इससे पहले 20 मार्च को भी ओलावृष्टि-बारिश से 8 डिग्री पारे में गिरावट आई थी।

श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर और राजसमंद सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, वहीं नागौर, सीकर, झुन्झुनूं में हल्की व मध्यम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40-50 किमी/घंटा रही। श्रीगंगानगर के पदमपुर में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर में पोल गिरने और अजमेर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई।

19 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम केन्द्र ने जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित 19 जिलों में ऑरेंज और बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुन्झुनूं, करौली व सीकर सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों को ये दी सलाह

मौसम केन्द्र ने किसानों को सलाह दी है पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले रखे हुए अनाज व जिंसों को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

गेहूं और ईसबगोल की फसल चौपट

ओलावृष्टि से श्रीगंगानगर के राजियासर-बीरमाना गांव में गेहूं की फसल और बीकानेर के महाजन-अजुर्नसर क्षेत्र के रामसरा गांव में ईसबगोल की फसल चौपट हो गई। मेड़ता सिटी की मंडी में रखा रायड़ा, चना, जीरा सहित करोड़ों का माल भी भीग गया।

दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

5-6 अप्रैल को आंधी और बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी की संभावना है वहीं 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की आशंका है।

अधिकतम तापमान

  • शहर - पारा - गिरावट
  • फतेहपुर - 29.4 - 8.3
  • चूरू - 30.4 - 7.5
  • बीकानेर - 30.0 - 6.3
  • सीकर - 30.5 - 5.5
  • अजमेर - 29.7 - 4.9
  • जयपुर - 32.2 - 3.8
  • जोधपुर - 29.6 - 5.2