
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result: प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतों की गणना के लिए शनिवार को 33 जिलाें के 36 केन्द्रों पर ट्रायल किया गया। मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो गई है। इसके परिणामों से 1862 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सबसे पहले अजमेर दक्षिण और सबसे अंत में शिव विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना के दिन को शुष्क दिवस घोषित किया गया है, इस दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने शनिवार को यहां मीडिया को मतगणना की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां ईवीएम कंट्रोल यूनिट नहीं खुलेगी, वहां वीवीपेट पर्ची से गणना होगी। मतगणना कर्मचारियों को उनके टेबल की सुबह 5 बजे जानकारी दी जाएगी, ताकि निष्पक्षता बनी रह सके। मतगणना के लिए 1121 एआरओ लगाए हैं, सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा सीएपीएफ व आरएसी की 175 कंपनियां तैनात की जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए हैं, जहां पोस्टल बैलेट एवं ईवीएम के मतों की गणना के लिए व्यवस्था की है। निर्वाचन आयोग द्वारा निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। गुप्ता ने बताया कि सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 1,42,219 हैं, जिनमें से 27,298 के पोस्टल बैलट एक दिसम्बर तक प्राप्त हुए हैं।
ये रहेंगे मतगणना टेबल पर
ईवीएम मतगणना- काउंटिंग सुपरवाईजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ व माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में एक केन्द्रीय अधिकारी, प्रत्याशियों के एजेंट
पोस्टल बैलेट गणना- एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाईजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर, माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में एक केन्द्रीय अधिकारी, प्रत्याशियों के एजेंट
प्रदेश में मतगणना टेबल- 2552
ईवीएम मतगणना राउंड- 4180 राउंड
सबसे अधिक राउंड-34, शिव विधानसभा क्षेत्र
सबसे कम राउंड-14, अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र
ऑब्जर्वर को ही मोबाइल की अनुमति
- स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम का सीसीटीवी कवरेज
- मतगणना हॉल में ऑब्जर्वर को ही मोबाइल रखने की अनुमति
- ओटीपी से ईटीपीबीएमएस सिस्टम ओपन होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और काउंटिंग सुपरवाईजर का मोबाइल जमा होगा
यह भी पढ़ें : राजस्थान में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
जुलूस पर 5 तक रोक
विजय जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे वाहन का प्रयोग, वाहन रैली जैसे आयोजनों पर 5 दिसम्बर तक रोक।
Published on:
03 Dec 2023 08:17 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
