
यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल
नगर निगम ग्रेटर महापौर को दिया ज्ञापन
जयपुर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर यूजर चार्ज को लेकर विरोध जताया। जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. ललित सिंह सांचौरा और संरक्षक रवि नैयर ने बताया कि जयपुर व्यापार मंडल यूजर चार्ज के विरोध में है। जब निगम पहले ही यूडी टैक्स वसूल रहा है उस पर अब एक नया टैक्स लगाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्यूल सरचार्ज ने बिजली के बिल में 30 फीसदी से 40 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। सांचौरा के मुताबिक महापौर सौम्या गुर्जर से बात करने के बाद निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जयपुर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के साथ बैठक करेगा और यूजर चार्ज से संबंधित अपना पक्ष रखेगा। प्रतिनिधिमंडल में राजीव अहूजा, भंवर सिंह गजेंद्र सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।
Published on:
17 Jun 2023 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
