
जयपुर की यातायात व्यवस्था। फोटो पत्रिका
Satellite Bus Terminal: जयपुर. राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जयपुर की जनता ट्रैफिक जाम से त्रस्त है और जवाब मांग रही है।
गहलोत ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाली बसों को बाहर ही रोकने के उद्देश्य से बनाया गया हीरापुरा सैटेलाइट बस टर्मिनल पिछले दो वर्षों से लगभग बनकर तैयार है, लेकिन सरकार द्वारा उद्घाटन नहीं किए जाने के कारण वह बंद पड़ा है। इससे शहर के भीतर भारी बसों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और आमजन को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर के लिए प्रस्तावित अन्य चार सैटेलाइट बस टर्मिनलों का भी कोई अता-पता नहीं है। कांग्रेस सरकार के दौरान मेट्रो विस्तार और सैटेलाइट टाउन कनेक्टिविटी जैसी योजनाओं को दूरदर्शी सोच बताते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक द्वेष के चलते जयपुर की जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका जा रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
Updated on:
15 Jan 2026 01:39 pm
Published on:
15 Jan 2026 01:39 pm
