8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काल बनकर आई ट्रेन,अधेड़ की मौत

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में शनिवार सुबह रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 5 Dec 2015, 4:43 PM IST

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में शनिवार सुबह रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।


पुलिस ने बताया कि कोटा के खातोली गांव निवासी घनश्याम बैरवा दादी का फाटक इलाके में किराये के मकान में रहता था। घनश्याम मजदूरी का काम करता था।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह काम पर जाने के लिए रेलवे ट्रेक पार कर दादी का फाटक पर लगने वाली चौखटी में जा रहा था। इसी दौरान ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से घनश्याम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।