23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सांख्यिकी सेवा के नए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से नवचयनित भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ ।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jun 16, 2023

भारतीय सांख्यिकी सेवा के नए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

भारतीय सांख्यिकी सेवा के नए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण


जयपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से नवचयनित भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ ।

विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव भंवर लाल बैरवा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों जैसे राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम, यंग इंटर्न्स कार्यक्रम, पहचान पोर्टल, सतत विकास लक्ष्य के संबंध में प्रशिक्षु अधिकारियों को जानकारी दी गई।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीव श्रीवास्तव, उपनिदेशक, रमेश कुमार यादव, संयुक्त निदेशक, अशोक कुमार जैन, संयुक्त निदेशक, राजश्री सांखला, संयुक्त निदेशक, आई.टी., सीताराम स्वरूप, संयुक्त निदेशक, राजीव चौधरी, सहायक निदेशक, वीरेश कुमार जैन, महेश वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी, डॉ. प्रवीण कुमार, सांख्यिकी अधिकारी, डॉ. भूदेव सिंह, मनोज कुमार जाट, सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सवाई माधोपुर के जिला एवं ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों का क्षेत्र भ्रमण किया गया।