1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां होता है तंत्र मंत्र से इलाज… !

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Alok

Aug 10, 2018

treatment with tantra mantra in a hospital of Rajasthan

treatment with tantra mantra in a hospital of Rajasthan

कोटा/ जयपुर। क्या आप आत्माओं पर भरोसा करते हैं... क्या कोई मरने के बाद भी अपने परिजनों के साथ रहना चाहता है...अंधविश्वास है या सच्चाई.. हमें नहीं पता... लेकिन प्रदेश के कोटा में एक अस्पताल में कुछ ऐसा ही हो रहा है.. जहां मरीज की मौत के बाद परिजन आते हैं.. कुछ धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और दांवा करते हैं कि इन सबके जरिए वह अपने मृतक की आत्मा को घर वापस ले जाते हैं........

ऐसा ही नजारा प्रदेश के कोटा जिले के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में देखने को मिला।....जहां मौत के बाद परिजन मृतक की आत्मा को ले जाने के लिए आते हैं।.... आए दिन यहां अस्पताल परिसर में ऐसी धार्मिक अनुष्ठान देखे जा सकते हैं.......इस वीडियो में दिखाया जा रहा ये नजारा अंधविश्वास से जुडा है........बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले रामदेव भील नामक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी।..... यह युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।...... युवक की मौत के सदमे में उसकी पत्नी की तबियत भी खराब रहने लगी।...... लेकिन अन्धविश्वास के चलते किसी ने उन्हें अस्पताल में इस तरह से टोटका करने की हिदायत दी.... कि..... वह अस्पताल में जाकर मृतक के वार्ड के पास पूजा करें... तो उसकी पत्नी सही हो जाएगी।..... बस फिर क्या था परिजनों ने इस बात का विश्वास करते हुए मृतक की आत्मा को अस्पताल लेने पहुंच गए। अंधविश्वास का यह नजारा देखकर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी.. पर कोटा के एमबीएस अस्पताल में ऐसा नजारा आम बात है ..

पहले वाला किस्सा मई का था.. लेकिन हालही में 12 जुलाई गुरूवार को भी एमबीएस में ऐसा ही नजारा देखने को मिला.... जहां मरीज की मौत के बाद पूरा परिवार ढाल बाजे के साथ अस्पताल के वार्ड में पहुंच गया.. इसबार वार्ड में एंट्री नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही यह महापूजा शुरू कर दी... विज्ञान के युग में तंत्र मंत्र से इलाज... और उससे पहुंचने वाली यातनाएं हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि विकास की बातें करने से पहले शिक्षा का प्रचार करना बेहद जरूरी है.. ताकि लोगों में अंधविश्वास को दूर कर विश्वास पैदा किया जा सके.. देखिए पत्रिका टीवी के लिए आलोक शर्मा की खास रिपोर्ट।

Story Loader