23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. पपलाज माता सेवा समिति की ओर से मंगलवार को पाल पंचायत के आमकाजाहिरा गांव स्थित पपलाज माता मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पेड़ पपलाज माता के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ करीब 700 पौधे रोपे और उनके बड़े होने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।



पौधारोपण के बाद ग्रामीणों ने पौधों की नियमित ड्रिप सिंचाई करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत मगन दास ने कहा कि पेड़-पौधों में भगवान का वास होता है। प्रकृति ईश्वर का वास्तविक स्वरूप है, इसलिए उसका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इसके बाद उन्होंने कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



संत हरीदास ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन प्रकृति पर ही निर्भर है। इसलिए प्रकृति की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की आवश्यकता है। उन्होंने पेड़-पौधों की कटाई से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम के दौरान रुद्राक्ष, चंदन, गुलमोहर, गुलाब, अशोक, कदम, वटवृक्ष, करंज और अंजीर सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 700 पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।


फोटो कैप्शन-
गुढ़ाचंद्रजी- आमकाजाहिरा स्थित पपलाज माता मंदिर परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधे लगाते श्रद्धालु एवं ग्रामीण।