3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में हो रहा नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन, क्या होगा इस प्रतियोगिता में और कैसे जीतेंगे छात्र…

जयपुर में जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में शनिवार को वीजीयू-रांका नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन के पहले संस्करण का आगाज हुआ। यह आयोजन पूर्व न्यायमूर्ति आर सी लाहोटी की याद में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बेला एम. त्रिवेदी और गेस्ट ऑफ ऑनर राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम एम श्रीवास्तव और हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 2 Apr 2022, 5:41 PM IST

जयपुर

जयपुर में हो रहा नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन, क्या होगा इस प्रतियोगिता में और कैसे जीतेंगे छात्र...

जयपुर में जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में शनिवार को वीजीयू-रांका नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन के पहले संस्करण का आगाज हुआ। यह आयोजन पूर्व न्यायमूर्ति आर सी लाहोटी की याद में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बेला एम. त्रिवेदी और गेस्ट ऑफ ऑनर राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम एम श्रीवास्तव और हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जज बेला त्रिवेदी ने छात्रों-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधि के क्षेत्र में हो रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने ट्रायल के तरीकों को समझाया। गेस्ट ऑफ ऑनर जस्टिस एम एम श्रीवास्तव सेशन कोर्ट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया और विधि के क्षेत्र में आगे क्या क्या चुनौतियां हैं और उनके निवारण पर प्रकाश डाला। वहीं जस्टिस पंकज भंडारी ने विधि और ज्यूडिशरी से जुड़ी गूढ़ बातों को समझाया।

आपको बता दें, इस ट्रायल एडवोकेसी में विधि के छात्र-छात्राओं को सेशन कोर्ट के ट्रायल से अवगत कराया जाएगा, जिसमें उन्हें रेप, मर्डर या अपरहण के मामले से जुड़ा एक केस दिया गया है। इस कंपीटिशन में छात्रों को तीन स्टेज से गुज़र कर फाइनल में जीतना होगा। शनिवार को को प्रीलिमिनरी फर्स्ट राउंड हुआ। रविवार को प्रीलिमनरी सेकंड राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड होगा और अंतिम दिन 4 अप्रैल को सेमिफाइनल और फाइनल राउंड होगा। इससे पहले 1 अप्रैल को देश भर से आए 30 से ज्यादा विधि कॉलेजों और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विधिक के छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उन्हें प्रतियोगिता के नियमों से अवगत करवाकर उनके प्रतिद्वंदी के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में 30 से अधिक विश्वविद्यालय से आये 500 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर वीजयू चेयरपर्सन डॉ ललित के. पवार सहित यूनिवसिर्टी के अन्य पदाधिकारी और रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।