7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीए स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जयपुर। पुलिस के अमर शहीदों की याद में 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 20, 2023

आरपीए स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

आरपीए स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जयपुर। पुलिस के अमर शहीदों की याद में 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं आरपीए निदेशक पी रामजी ने बताया कि गार्ड ऑफ़ आनर पुलिस आयुक्तालय जयपुर एवं चौथी व पांचवी बटालियन आरएसी की टुकड़ी द्वारा दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के एक सितम्बर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम का स्मरण किए जाने के बाद ’’लास्ट पोस्ट’’ की धुन बजाई जाएगी। इस अवसर पर एक सेवानिवृत राजपत्रित एवं एक अराजपत्रित पुलिस अधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस शहीद दिवस परेड प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय सहित आरएसी, प्रशिक्षण केन्द्रों, जोन कार्यालयों एवं रेंज स्तर पर भी आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान, वृ़क्षारोपण एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी पुलिस लाईन एवं जिलों के अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे।