25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने टाली जी-7 बैठक

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को जून में प्रस्तावित जी-7 बैठक को सितंबर तक के लिए टाल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 31 May 2020, 11:32 PM IST

ट्रंप ने टाली जी-7 बैठक

ट्रंप ने टाली जी-7 बैठक

कोरोना वायरस और दक्षिण चीन सागर मसले पर चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए अमरीका जी-7 गुट को मजबूत करने की कोशिश में जुटा है। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को जून में प्रस्तावित जी-7 बैठक को सितंबर तक के लिए टाल दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो कुछ हो रहा है, मुझे नहीं लगता कि गु्रप-7 उसका वाजिब तरीके से प्रतिनिधित्व करता है। अब यह एक पुराना पड़ गया समूह बन गया है।
उन्होंने कहा कि वे भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को भी इस सम्मेलन में शामिल होने का न्योता देंगे। इस दौरान उन्होंने जी-7 की बैठक को जी-11 कहकर संबोधित किया। इधर, द. कोरिया के एक अधिकारी के मुताबिक वह ट्रंप के निमंत्रण के बारे में जानते हैं। हम इस बारे में अमरीकी अधिकारियों से बात करेंगे। जी-7 दुनिया के सबसे विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन व अमरीका हैं। जी-7 देशों के मंत्री और नौकरशाह आपसी हितों के मामलों पर चर्चा करने के लिए हर वर्ष मिलते हैं।