19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो बाल श्रमिक मुक्त

मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो बाल श्रमिक मुक्त

दोनों बच्चे हैं असम के, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 25 Oct 2018, 9:03 PM IST

जयपुर. करधनी थाना पुलिस, मानव तस्करी विरोधी यूनिट और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त कार्रवाई से मिठाई की दुकान पर काम करने वाले दो बालश्रमिकों को मुक्त करवाया।
पुलिस ने बताया कि श्याम नगर नाड़ी का फाटक स्थित मिठाई की दुकान का संचालक ओम प्रकाश शर्मा मिठाई बनवाने से लेकर दुकान की साफ-सफाई तक सारा काम बच्चों से करवाता था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार स्टेशन रोड स्थित टाबर बाल गृह में भिजवाया गया। बचपन बचाओ आंदोलन के बाल संरक्षण कार्यकर्ता देशराज सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र 14 से 16 साल है। दुकान मालिक दोनों बच्चों को असम के वाक्सा जिला से लाया था। वह 16-17 घंटे काम करवाता था और बच्चों से लड्डू-बरफी बनवाना, मिठाइयों को ठंडी करवाने सहित साफ-सफाई का काम करवाता था। वहीं प्रताप नगर थाना इलाके में भी पुलिस ने बालश्रम पर कार्रवाई करते हुए चार बच्चों को मुक्त करवाया। वहीं बालश्रम के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।