24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्थानीय निकायों के प्रमुखों को कांग्रेस पर पढ़ाएगी अधिकारों का पाठ, दो दिन कार्यशाला

6 और 7 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा स्थानीय निकायों के प्रमुखों की कार्यशाला,सरकार की उपलब्धियों को भी गांव-ढाणियों तक पहुंचाएंगे स्थानीय जनप्रतिनिधि

2 min read
Google source verification
pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर। प्रदेश में 2 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेता अभी से ही तैयारी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर के बाद अब स्थानीय निकायों के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों को भी कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों का पाठ पढ़ाएगी।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 6 और 7 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, नगर पालिका के चेयरमैन, नगर परिषद के चेयरमैन, प्रधान और उपप्रधान को आमंत्रित किया गया है। 6 जनवरी को 4 संभागों के स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे तो 7 जनवरी को 3 संभागों के स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यशाला में शामिल होंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारों से कराएंगे अवगत
दरअसल कार्यशाला के पीछे पार्टी का उद्देश्य यह है कि स्थानीय निकायों के प्रमुखों, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख. प्रधानों और उपप्रधानों में से अधिकांश लोगों को अपने अधिकारों जानकारी नहीं हो पाती। जिसके चलते प्रशासन में वे अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते।

साथ सरकार की ओर से गांव-ढाणियों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी नहीं हो पाती है। इसके चलते गांवों में उम्मीद के मुताबिक विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। इसी के चलते दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

गांव ढाणियों तक पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां
वहीं कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा कि कौन-कौन सी योजनाएं गांव देहातों से जुड़ी है और स्थानीय जनप्रतिनिधि उन योजनाओं के जरिए जनता को क्या लाभ दिला सकते हैं? उन तमाम कामों की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी। साथ ही सरकार की उपलब्धियों जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव ढाणियों तक पहुंचाने का टास्क भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा।

विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान
दो दिन चलने वाली कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को किस प्रकार से अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना है उसकी भी जानकारी देंगे। कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहेंगे।