29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-मॉरिशस के बीच अटूट और अद्भुद रिश्ता : रूपन

मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से विशेष बातचीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagdish Vijayvergiya

•

Updated: 3 Mar 2020, 6:53 PM IST

भारत-मॉरिशस के बीच अटूट और अद्भुद रिश्ता : रूपन

भारत-मॉरिशस के बीच अटूट और अद्भुद रिश्ता : रूपन

जयपुर. मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि मॉरिशस और भारत के बीच संबंध सदियों पुराने हैं। ये संबंध अटूट ही नहीं बल्कि अद्भुद हैं। सांस्कृतिक रूप से दोनों देश एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इंदिरा गांधी से नरेंद्र मोदी तक समस्त प्रधानमंत्रियों का मॉरिशस से खास लगाव रहा है।
रूपन इन दिनों निजी यात्रा पर सपरिवार जयपुर में हैं। पत्रिका से मंगलवार को विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, मॉरिशस की स्वतंत्रता में भी महात्मा गांधी के नमक आंदोलन का जुड़ाव रहा है। वहां 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। ब्रिटिश हुकूमत के दौरान भारत से बड़ी संख्या में लोगों को अनुबंध तहत काम करने के लिए मॉरिशस ले जाया गया था। उन्होंने अपनी मेहनत और ताकत के बल पर पहचान कायम की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कार्यकाल में शपथ कार्यक्रम में मॉरिशस के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरिशस की यात्रा भी की थी। गत वर्ष वाराणसी में हुए भारतीय प्रवासी सम्मेलन में मॉरिशस के प्रधानमंत्री को ओवरसीज सिटीजन कार्ड से नवाजा गया है।
—————————————————————-
भारत सदैव मदद को तैयार
रूपन ने कहा कि भारत-मॉरिशस के बीच कारोबार बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन मदद के लिए भारत सदैव तैयार रहता है। मॉरिशस की आजादी की 50 वीं सालगिरह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे। उन्होंने वहां भारत की ओर से मेट्रो, अस्पताल, सर्वोच्च न्यायालय आदि के लिए विशेष आर्थिक मदद का पैकेज दिया था।
—————————————————————-
जिंदा रखी संस्कृति
रूपन ने बताया कि भारतीय मूल के लोगों को वहां अपनी संस्कृति को संजोए रखा है। आपस में एक-दूसरे से जुड़े रहे, बैठकें व पूजा-पाठ करते रहे। उन्नीसवीं सदी के बाद आर्य समाज और हिंदी प्रचारिणी सभा के माध्यम से भी हिंदू संस्कृति को बढ़ावा मिला। वहां होली समेत कई त्योहार मनाए जाते हैं।
—————————————————————-
डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज
उन्होंंने कहा कि मॉरिशस में भारत से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के क्रेज के चलते लोग वहां पहुंचकर शादियां कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी वहां होती है। रूपन ने कहा कि जयपुर अद्भुद है। यहां आकर लग रहा है कि घर ही आ गए।