10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वह तो 10 साल की मासूम गुड़िया थी, चाचा के गंदे इरादे भांप नहीं सकी……..

कमरे में ले जाकर छोटी बहन के सामने किया बलात्कारघटना के बाद हुआ फरार

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ajay Sharma

Nov 22, 2018

jaipur

वह तो 10 साल की मासूम गुड़िया थी, चाचा के गंदे इरादे भांप नहीं सकी........

श्रीगंगानगर. केसरीसिंहपुर क्षेत्र के एक गांव में चाचा के अपनी 10 साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने मंगलवार रात को मामला दर्ज कराया है। सोमवार को हुई घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस उसकी वास्तविक उम्र की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मासूम के परिजनों ने दी रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार को वे खेत पर मजदूरी करने गए हुए थे। पीछे घर पर मासूम व उसकी छोटी बहन थी। इसी दौरान रिश्ते में लगता चाचा घर पर आया। उसने बच्ची को अकेले में ले जाकर बलात्कार किया। परिजन मजदूरी से लौटे तो छोटी बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विश्वास में लेकर किया दगा, शराब पिलाकर किया बलात्कार
पिसांगन. अजमेर.पति से विवाद के बाद पीहर में रहकर बच्चे पाल रही महिला को अपनों ने ही विश्वास देकर ठग लिया। बोराज निवासी देवसिंह 19 नवम्बर को उसे सिलाई की इंटरलॉक मशीन दिलाने का झांसा देकर बाइक पर अजमेर ले गया। खरेखड़ी व अजयसर के मध्य स्थित एक मकान में देवीसिंह व उसके साथी सांवरा तथा अन्य दो ने उसे जबरन शराब पिलाई तथा चाकू के बल पर डरा-धमका उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

जान लेने की कोशिश भी की
करीब 10 बजे देवीसिंह व सांवरा उसे घर छोडऩे के बहाने खरेखड़ी से मोतीसर जाने वाले रास्ते पर लेकर गए। यहां पर दोनों ने फिर बलात्कार किया और देवीसिंह ने पीडि़ता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक अवस्था के कई फोटो खींचे तथा किसी को भी वारदात के बारे में बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में दोनों आरोपित उसे छोड़ कर भाग गए। वह गिरते—पड़ते बड़ी मुश्किल से घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने जाकर बलात्कार का मामला दर्ज कराया।