UNESCO Team Nahargarh Fort and Albert Hall जयपुर। यूनेस्को टीम ने मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक संग्रहालयों नाहरगढ़ किले व अल्बर्ट हॉल का भ्रमण किया। इस दौरान हैरिटेज नगर निगम अधिकारियों से इन इमारतों की जानकारी जुटाई। इसके बाद निगम मुख्यालय में स्पेशल एरिया हैरिटेज डेवलपमेंट प्लान और विल्डिंग एप्लिेकेशन प्रोसेस की जानकारी ली।
यूनेस्को टीम सदस्य मिशेल जूई हॉन, प्रोफेसर निंजा यंग व मिस्टर पॉल ने सबसे पहले नाहरगढ़ किले का भ्रमण किया। वहां पर किले की सुरक्षा, दीवारों व अन्य हैरिटेज भवन को देखकर अभिभूत हुए। इसी प्रकार यूनेस्को टीम ने अजमेरी गेट और अल्बर्ट हॉल का भी भ्रमण किया तथा अल्बर्ट हॉल के अधिकारियों से भी चर्चा कर वहां की जानकारी ली। यूनेस्को टीम ने विभिन्न स्थलों के भ्रमण के बाद नगर निगम जयपुर हैरिटेज सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान नगरीय विकास विभाग के तकनीकी सलाहकार ने यूनेस्को टीम को स्पेशल एरिया हैरिटेज डेवलपमेंट प्लान और नगर निगम हैरिटेज के अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक शशिकांत ने बिल्डिंग एप्लिेकेशन प्रोसेस की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी।