7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण आज आएंगी जयपुर… ‘प्रबुद्ध जन सम्मेलन’ और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को करेंगी संबोधित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आएंगी। जिसमें भारत की आर्थिक प्रगति, अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के नेताओं के दौरे बढ़ गए है। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आएंगी। वित्तमंत्री सीतारमण सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगी। इसके बाद बिरला ऑडिटोरियम में पेशेवर लोगों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। हालांकि वित्तमंत्री सीतारमण के दौरे को चुनाव प्रचार से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।

वित्तमंत्री मीडिया से भी होंगी रूबरू

जानकारी के मुताबिक, आयोजन राजस्थान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन की ओर से हो रहा है। जिसमें भारत की आर्थिक प्रगति, अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी। पिछले 10 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी संवाद करेंगी। वित्तमंत्री सीतारमण दोपहर 1 बजे होटल क्लार्क्स आमेर में 'प्रबुद्ध जन सम्मेलन' में शामिल होंगी। जिसके बाद दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होंगी।

राजस्थान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय सीए संस्थान, भारतीय सीएस संस्थान, भारतीय लागत लेखाकार संस्थान, कर सलाहकारों के संगठन और प्रमुख व्यापारिक संगठनों के करीब 1000 प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह भी पढे़ं : सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों के तार ‘राजस्थान’ से जुड़े